सलमान ने शादी के लिए चुना खास दिन, फाइनल हुई डेट
08/07/2016
यकीनन रोमानियाई की लोकप्रिय टीवी स्टार लूलिया वेंतूर को अपना प्रेम रतन धन यानी सलमान खान का प्यार अब मिल गया है। प्रेम के साथ-साथ अब दोनों की शादी की बात आगे बढ़ने लगी है। दरअसल मां के कहने पर सलमान ने शादी के लिए हां कर दी है। यदि सब कुछ परिवार के अनुसार रहा तो सलमान के जन्मदिन पर यानी 27 दिसंबर को उनके घर शादी की शहनाइ बज सकती है। लगातार बीते कुछ समय से ऐसी खबरे आ रही है कि रोमानियाई की सुंदरी लूलिया वेंतूर के साथ सलमान खान अब जीवन भर का साथ निभाने के लिए तैयार है।
सलमान के इस फैसले से पूरा परिवार और करीबी दोस्त उनके लिए बेहद खुश है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की शादी की डेट 27 दिसंबर फिक्स की गयी है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इसी दिन सलमान खान का जन्मदिन होता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत में यानी 27 दिसंबर को अपने 51वें जन्मदिन पर सलमान खान विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। इसके साथ ही ये दिसंबर उनके परिवार, दोस्तों और फैन्स के लिए दोहरी खुशी देने वाला साबित हो सकता है।
दरअसल मां सलमा के कहने पर सलमान खान ने लूलिया से शादी करने के लिए हां की। करीबी सूत्रों की अनुसार बीते कुछ समय से सलमान की मां की तबियत ठीक नहीं है और वो बार-बार बेटे सलमान को विवाह के लिए मना रही थीं। शादी के लिए हां करने के बाद सलमान खान अपने खास दिन की तैयारियों में लग गये हैं। इसी कारण से पिछले सोमवार की देर रात को सलमान पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर गये, जहां दुबई से उनके हेयर ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों की टीम के आने की खबर थी। उसी दौरान सलमान के साथ गर्लफ्रेंड लूलिया और मां सलमा दोनों मौजूद हैं।
पनवेल स्थित फार्म हाउस को सलमान ने इस ट्रीटमेंट के लिए इसलिए चुना है क्योंकि डॉक्टरों के मुताबिक हेयर ट्रांसप्लांट के बाद कुछ समय तक बाहर जाना मना होता है। और पूरे समय सलमान को ऐसे ही रहना होगा। दरअसल हेयर ट्रांसप्लांट करने के बाद कुछ नियम का पालन करना आवश्यक होता है। यकीनन सिर के कम बालों की वजह से सलमान खान को साल 2003 और 2012 में भी हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट की मदद ली थी। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि फिर से ये दिक्कत बढने लगी बल्कि अपने खास दिन यानी शादी और जन्मदिन की तैयारियों के लिए सलमान को लगा कि हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट की सहायता लेनी चाहिए।
POST YOUR COMMENTS