सरसों का साग
22/01/2016
पंजाब की एक अनोखी ही डिश है सरसों का साग। जिसे वहां पर हर कोई बड़े प्यार से खाता है। गरम गरम सरसों का साग और रोटी खाके तो मजा ही आ जाये। इसलिए हम आज आपको पंजाबी सरसों का साग बनाने की विधि बताएगें, जिसे आप खुद घर में आसानी से बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 500 ग्राम सरसों का साग
- 200 ग्राम पालक
- 200 बथुआ
- 3 लौंग
- 1 इंच टुकडा अदरक
- 2-4 हरी मिर्च
- 20 ग्राम मक्की का आटा
- 1 चुटकी चीनी
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 बडा प्याज
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून घी
बनाने की विधि – सबसे पहले सरसों, पालक और बथुए को अच्छी तरह से धो कर साफ कर ले और बारीक काट लें। अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काट लें। पालक, सरसों और बथुए के साथ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर प्रेशर कुकर में पका लें। ठंडा करके और हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दें फिर पीस कर गाढा पेस्ट तैयार करें। एक पैन में घी डाल कर गर्म करें। कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा करें। हल्दी पाउडर, नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। पिसा हुआ साग मिलाएं और आंच धीमी करके भूनें। एक मिनट पकाने के बाद मक्के का आटा, लाल मिर्च पाउडर और साथ में चीनी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। मक्खन और मक्के की रोटी के साथ गरम गरम सर्व करें।
POST YOUR COMMENTS