संगीत के लिए एक बुरी माँ साबित हुई, प्रियंका
04/07/2016
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि आप हर काम ज्यादा से ज्यादा अच्छा करने की कोशिश करते हैं लेकिन कई बार आप चाहकर भी अपने काम में सफल नहीं हो पाते हैं। एक दशक से भी ज्यादा वक्त प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंजस्ट्री में पूरा कर लिया है। प्रियंका के साथ करियर शुरू करने वाली कई हीरोइनें आज अपने घर संभाल रही हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा पिछले कई वर्षो से लगातर बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शामिल रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इस साल अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के जरिए दुनियाभर में काफी नाम कमाया है। उनकी फिल्मों ने भी कामयाबी पाई। हालांकि एक बात का उन्हें मलाल है। प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से गाने पर भी ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कुछ गाने गाये भी है। लेकिन उनका ध्यान एक्टिंग पर ही ज्यादा है। प्रियंका ने बताया कि, वो म्यूजिक वीडियो में बिताए वक्त को बेहद याद करती हैं। लेकिन दूसरी ओर उनके कम के चलते वो संगीत को समय नहीं दे पा रही हैं। उनका कहना है कि वो संगीत के लिए एक बुरी मां साबित हुई हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म “बाजीराव मस्तानी” के लिए तारीफें बटोर रहीं प्रियंका चोपड़ा का बताया कि इस फिल्म का अनुभव शानदार रहा। पर्दे पर वह रणवीर सिंह की बहन और प्रेमिका बन चुकी थीं अब पत्नी का रोल करने में भी उन्हें बहुत मजा आया।
हॉलीवुड में जाने के सवाल पर प्रियंका कहती हैं कि, “वो हिन्दी फिल्मों को प्यार करती हैं। उनका कहना है कि वो बॉलीवुड के बिना अधूरी हैं। इसलिए बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड में जाने की वो सोच भी नहीं सकतीं है। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त आने वाली फिल्म ‘जय गंगाजल’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी।”
POST YOUR COMMENTS