Thursday, 18/4/2024 | 5:55 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment  News18Network.com

शास्त्रों के अनुसार नवरात्र में होने वाली ये बातंं मानी जाती हैं शुभ संकेत

शास्त्रों के अनुसार नवरात्र में होने वाली ये बातंं मानी जाती हैं शुभ संकेत

चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं और सभी माता को प्रसन्न के लिए तरह-तरह के उपाय करेंगे। और भक्तों द्वारा किये गए उपायों से माता खुश होंगी तो उनकी मनोकामना जरुर पूरी करेंगी। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं जो महालक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की प्रसन्नता के संकेत हैं…

  1. शास्त्रों के मुताबिक नवरात्रि में देवी पूजा करने से विशेष कृपा मिलती हैं। इन दिनों में यदि कोई कन्या आपको सिक्का दे तो ये आपके लिए शुभ संकेत है ऐसा होने पर आपको भविष्य में धन लाभ हो सकता है।
  2. अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं और रस्ते में आपको लाल साड़ी में पूरे सोलह श्रृंगार किये हुए कोई स्त्री दिख जाये। तो यह भी महालक्ष्मी की कृपा का संकेत है ऐसा होने पर उस दिन कार्यो में सफलता मिलने की सम्भावना बढ़ जाती है।
  3. अगर किसी के सपने में बार-बार पानी, हरियाली, लक्ष्मीजी का वहां उल्लू दिखाई दे तो समझ जाना चाहिए कि भविष्य में आपकी धन की परेशानी बहुत जल्द दूर हो सकती है।
  4. अगर घर से बाहर जाते ही गाय दिखाई दे तो ये शुभ संकेत हैं। और अगर गाय सफ़ेद हो तो ये और भी शुभ माना जाता है।
  5. अगर किसी व्यक्ति के सपने में सफ़ेद सांप, सोने जैसा सांप दिखाई देने लगे तो यह भी महालक्ष्मी की कृपा का संकेत है। ऐसा होने पर जल्द ही भविष्य में कोई विशेष उपलब्धी मिलने वाली हो सकती है।
  6. किसी यात्रा पर जाते समय सीधे हाथ की ओर सांप, बंदर, कुत्ता या कोई पंछी दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है इससे यात्रा मंगलमय होती है।
  7. नारियल, मोर, हंस, फूल अगर ये चीजें सुबह-सुबह दिखाई दे तो ये भी शुभ होता है।
  8. अगर सुबह उठते ही शंख या मंदिर की घंटियों की आवाज़ सुनाई दे। तो यह बहुत शुभ माना जाता है।
  9. यदि सुबह उठते ही हमारी नजर दूध या दही से भरे बर्तन पर पड़े तो ये भी शुभ संकेत माना जाता है।
  10. अगर आपको सुबह उठते ही गन्ना दिखाई दे तो ये इस बात की और इशारा करते हैं की भविष्य में आपको धन सम्बंधी कार्यो में सफलता मिलेगी ।

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *