विनोद मेहता वरिष्ठ पत्रकार का हुआ निधन
02/07/2016
विनोद मेहता जो की वरिष्ठ पत्रकार और आउटलुक के संस्थापक संपादक का नई दिल्ली में हुआ निधन। विनोद मेहता जी 73 वर्ष के थे और राजधानी नई दिल्ली के (एम्स) “अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान” में भर्ती थे। बताया जा रहा है की विनोद मेहता जी के कई अंगों ने काम करना बिल्कुल बंद कर दिया था। विनोद मेहता के निधन की पुष्टि आउटलुक ग्रुप ने फेसबुक और ट्विटर पर की है।
भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर विनोद मेहता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “विनोद मेहता खुले और प्रत्यक्ष विचार रखने वाले व्यक्ति थे। वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता जी को ‘एक जहीन पत्रकार और लेखक’ के रूप में याद किया जाएगा”।
विनोद मेहता जी का ‘जन्म 1942 में रावलपिंडी’ में हुआ था। उनका पूरा बचपन लखनऊ में ही बीता। बीए करने के पश्चात् विनोद मेहता जी ने कई प्रकार के कामों पर अपने हाथ आज़माए थे। उनकी शुरुआत ‘डेबोनेयर’ पत्रिका से अपने पत्रकारिता करियर के लिए किया। इसके पश्चात् विनोद जी ने ‘दि पायनियर, संडे ऑब्ज़र्वर और आउटलुक’ का भी संपादन किया था। विनोद मेहता जी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘जीके रेड्डी मेमोरियल’ पुरस्कार और ‘यश भारती’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
POST YOUR COMMENTS