वाट्सअप पर चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश
31/05/2017
वाट्सअप पर चल रहे एक सेक्स रैकेट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यह रैकेट झारखंड की राजधानी रांची में चलाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में गैंग के सरगना पिंटू महतो उर्फ रुद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी को रांची पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रुद्रा के साथ पकड़ायी पटना की छात्रा को साक्ष्य के अभाव में पुलिस उसके परिजनों को सौंपेगी। रुद्रा ने पुलिस को राजन के खिलाफ भी कई जानकारी दी है। पुलिस को रुद्रा के पास से कई मोबाइल नंबर मिले हैं। इन नंबरों की छानबीन की जा रही है।
पूछताछ करने पर रुद्रा ने पुलिस को बताया कि कई सफेदपोश लोग भी उससे सेवा लेते थे। उनकी डिमांड के हिसाब से लड़कियां उपलब्ध करायी जाती थीं। उनसे मोटी रकम वसूल हो जाया करती थे। इसी वजह से उसका धंधा तेजी से चल रहा था। एक साल में उसने कई संपत्ति अर्जित कर ली थी। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन नंबरों का इस्तेमाल कौन-कौन लोग कर रहे हैं। रुद्रा ने पुलिस को राजन के बारे में भी जानकारी दी है। रुद्रा ने पुलिस को बताया कि राजन मूलरूप से वैशाली जिला का रहने वाला है। राजन के परिवार में कौन-कौन लोग हैं, इसकी भी जानकारी रुद्रा ने पुलिस को दी है। इधर पुलिस राजन की खोज में लग गई है। पुलिस का ये भी मानना है कि राजन के पकडे जाने पर कई मामलों का भी खुलासा होगा।
पुलिस को रुद्रा ने बताया कि बड़ी संख्या में लड़कियां उसके कांटेक्ट में थीं। उसने बताया कि अधिकतर लड़कियों को रांची के अलावा कोलकाता व पटना से मंगवाया जाता था। सफेदपोश लोग रांची की लोकल लड़कियां ज्यादा पसंद करते हैं। यहां की लड़कियों की डिमांड भी ज्यादा है। रुद्रा ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि डिमांड की वजह से मोटी रकम भी मिलती है।
1 Comment
Ranjesh kumar rajan
28/08/2017Hariyana sarkar feal ramrahim mamlea mera