Saturday, 25/3/2023 | 5:46 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment

लड़की को हुआ एक अजनबी से प्यार, सोशल नेटवर्किंग साइट ने मिलाया दोनों को…

Braziliangirl-Lovestory-Image

ब्राजीलिया। ब्राजील की साओ पाउलो की ये लव स्टोरी थोड़ी फिल्मी पर सच है। मेट्रो में एक हैंडसम लड़का सफ़र कर रहा था जिसे देखकर लड़की उसपे फ़िदा हो गयी और उसे पहली नज़र में ही उस लड़के से प्यार हो गया और फिर सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए दोनों एक-दूसरे से मिले। लड़की का नाम लेथिका जीसस है। इनकी मुलाकात वेब यूजर्स ने करवाई

  • एक दिन अंडरग्राउंड मेट्रो में सफ़र करते हुए लेथिका ने एक लड़के को देखा जो बहुत हैंडसम था।
  • लड़के ने ब्लू शर्ट और पर्पल ट्राउजर पहना था। उसके बाल घुंघराले थे और वो लगातार अपने मोबाइल में देख रहा था।
  • लेथिका को उसे देखते ही पहली ही नजर में लड़के से प्यार हो गया। लड़के का नाम गैब्रियल कार्मो था।
  • लेथिका लगतातर उस लड़के को देखी जा रही थी और उससे बात करना चाह रही थी पर वह बात करने की हिम्मत नहीं कर पाई।
  • कुछ स्टेशन बाद लड़का उतर गया और लेथिका उससे बात ना करने का अफ़सोस करती रह गयी।
  • पर लेथिका ने उस लड़के की फोटो खींच ली थी। उसने ये फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।
  • साथ ही सोशल मीडिया पर ये भी लिखा, ‘लाइन 11 कोरल, डायरेक्शन लुज, टाइम 13:40, मैं प्यार में हूं। अगर आप इस लड़के को कहीं भी देखते है तो मुझे कमेंट में जरुर बताएं।’
  • एक घंटे में ही लेथिका की इस पोस्ट पर 14 लाइक्स आये और धीरे-धीरे उसकी पोस्ट वायरल हो गई। उसके पोस्ट पर 3000 से भी ज्यादा कमेंट आये ।
  • लेथिका की मदद वेब यूजर्स ने भी की और उसे लड़के की सोशल मीडिया प्रोफाइल तक पहुंचाया।
  • फिर दोनों मिले और बातचीत शुरू की, दोनों डेटिंग कर रहे है। लेथिका ने डेटिंग की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। यूजर्स उन्हें ढेर सारी बधाई भी दे रहे हैं।
Advertisment

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2022-23 News18Network | Derben Clove by News18Network Our Partner Indian Business And Mobile Technology