रिजर्व बैंक का नया आदेश, नए साल के पहले बदले जायेगे 2005 से पुराने नोट
04/07/2016
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह आदेश दिया था कि 2005 से पहले के सभी नोटों को समय सीमा के अंदर ही बदल दिया जाए। नोटों के बदलने के लिए समय सीमा 31 दिसंबर 2015 तय की गई थी। बुधवार के दिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी करके इस तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब 2005 से पुराने नोटों को बदलने की आखिरी तारीख 30 जून 2015 है। रिजर्व बैंक ने बहुत पहले ही 2005 से पहले के सभी नोटों को बदलने का आदेश जारी कर चुका है, लेकिन इस आदेश के जारी होने के बाद भी बहुत से लोगों ने अपने नोट नहीं बदले हैं, जिसके कारण रिजर्व बैंक ने नोटों को बदलने की तारीख आगे बढ़ा दी है। दरअसल, नोट अधिक पुराने होने की वजह से काफी कमजोर हो गए हैं, जिसके चलते उनके रख रखाव में काफी परेशानी हो रही है। नोटों के रख रखाव की परेशानी को ध्यान में रखते हुए ही रिजर्व बैंक ने यह फैसला किया है कि जल्द ही प्लास्टिक के नोट भी जारी किए जाएंगे, जिससे नोटों के रख रखाव की परेशानी दूर हो पायेगी।
POST YOUR COMMENTS