रवींद्र जडेजा ने की सगाई, वही इरफान पठान ने मॉडल संग रचाया निकाह
07/07/2016
शुक्रवार को रवींद्र जडेजा ने राजकोट की इंजीनियर रीवाबा सोलंकी के साथ सगाई कर ली। उधर दुरसी तरफ, गुरुवार के दिन जेद्दाह में मॉडल सफा बेग से इरफान पठान ने निकाह कर लिया। इससे पहले जमशेदपुर के एक चर्च में खिलाड़ी वरुण एरॉन ने भी गर्लफ्रेंड रागिनी से शादी कर ली।
इरफान पठान के घर पर रविवार के दिन पीठी रस्म हुई थी। इस रस्म में केवल परिवार के लोग ही शामिल थे। पीठी रस्म पूरी होने के बाद रविवार रात इरफान पठान और उनका परिवार जेद्दाह के लिए रवाना हो गया था। इरफान के परिवार के नजदीकी लोगो की मानें तो दुबई में सफा और इरफान की मुलाकात हुई थी। इसके पश्चात् इरफान के परिवार के लोग सफा के परिवार से मिलने जेद्दाह भी गए थे। जेद्दाह में इरफान की बेगम सफा मॉडलिंग करती हैं, लेकिन उनकी बेगम मूल रूप से भारतीय हैं। इरफान और सफा का निकाह दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी से हुआ है।
भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को राजकोट की इंजीनियर रीवाबा सोलंकी के साथ सगाई की। सगाई का कार्यक्रम उनके रेस्टोरेंट में ही आयोजित किया गया था। रीवाबा के पिता ने एक दिन पहले ही सगाई की बात तय किय था। अभी रीवाबा सोलंकी यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रही हैं। सौराष्ट्र के रहने वाले 27 वर्षीय रवींद्र जडेजा भारत के ऑलराउंडर हैं। जडेजा के परिवार वालो की इच्छा थी की वो आर्मी ज्वाइन करे लेकिन उन्होंने क्रिकेटर बनने का रास्ता ही चुना। जडेजा ने 17 साल की उम्र में अपनी माँ लता जडेजा को खो दिया था। इससे पहले साल 2013 में जडेजा के सगाई की खबरे सुर्खियों में थी, की उन्होने चेतना नाम की लड़की से सगाई कर ली है लेकिन जडेजा ने इसे अफवाह बताया। जडेजा ने 16 टेस्ट और 126 वनडे मैच खेले हैं। साल 2012 में राजकोट में जडेजा ने अपना रेस्टोरेंट खोला था और उनकी सगाई इसी रेस्टोरेंट में आयोजित की गई थी। रीवाबा के चाचा हरीश सिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस नेता हैं। रीवाबा के पिता हरदेव सिंह सोलंकी केशोद के बाला गाम के रहने वाले हैं, लेकिन अभी राजकोट की सरिता विहार सोसाइटी में निवास करते हैं। सासण में हरदेव सिंह फार्म हाउस भी है।
गुरुवार को भारतीय स्पीडस्टर वरुण एरॉन ने जमशेदपुर के एक चर्च में रागिनी से शादी किया। रजिस्ट्री ऑफिस में पिछले सोमवार वरुण और रागिनी ने शादी कर ली थी। रागिनी जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र की रहने वाली हैं। जमशेदपुर के लोयाला स्कूल से दोनों ने पढाई की हैं। बुधवार शाम को रिंग सेरेमनी के दौरान रागिनी ने बताया कि जब वे 9 साल की थीं तब वरुण से पहली बार मिली थीं। रागिनी ने कहा की, वरुण की नानी एक टीचर थीं और वे उनके पास ट्यूशन पढ़ने जाती थीं। तभी उनकी मुलाकात वरुण से हुई। उसके बाद रागिनी मुंबई पढ़ने चली गई और वरुण क्रिकेटर बन गए। जेवियर्स कॉलेज से साइकोलॉजी में मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान वे मुंबई में फिर वरुण से मिलीं। जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदलती गई और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।
POST YOUR COMMENTS