Friday, 29/3/2024 | 2:06 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment  News18Network.com

ये काम न करने से हो सकता हैं आपका धन नष्ट

ये काम न करने से हो सकता हैं आपका धन नष्ट

राजा विक्रमादित्य के भाई भर्तृहरि ने धन की तीन गतियां बताई हैं, उनके अनुसार, धन इन तीन की गतियों के अधीन होता है। जो मनुष्य अपने पैसों के साथ पहली दो काम नहीं करता उसका धन तीसरी गति में आकर नष्ट हो सकता है।

आइये जानते है कौन से दो काम करने से धन जल्दी से नष्ट हो जाता है

1. दान

हर मनुष्य को अपनी श्रद्धा के अनुसार कुछ न कुछ दान जरुर करना चाहिए। शास्त्रों में भी दान को लेकर कई महत्व बताए गए हैं। दान उसे ही देना चाहिए, जिसे उसकी जरूरत हो। धन-धान्य से संपन्न मनुष्य या दुराचारी मनुष्य को दिया गया दान व्यर्थ माना जाता है। जो मनुष्य समर्थ होने के बावजूद भी दान नहीं करता, आज नहीं को कल उसका धन नष्ट हो सकता है।

2. पैसो का प्रयोग

हर किसी को अपने धन का कुछ हिस्सा दान करने के साथ ही उसका प्रयोग भी करना चाहिए। कुछ लोगों का स्वाभाव कंजूस होता हैं, जो धन-धान्य से समर्थ होने पर भी कंजूसी के कारण उसका प्रयोग नहीं करते। जो लोग धन का प्रयोग नहीं करते हैं और उसे छुपा कर रखते हैं,  उनका धन भी बहुत ही जल्दी नष्ट हो सकता है।

3. नाश

कुछ लोगों के पास धन होते हुए भी वो उसका प्रयोग नहीं करते हैं और न ही दान करते हैं जिस कारण उनका धन जल्द ही नष्ट हो जाता है। ऐसे लोगों को आगे चलकर जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,  इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए की सुखी जीवन जीने के लिए धन को छुपाना नहीं रखना चाहिए बल्कि उसका दान और भोग करना चाहिए।

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *