ये आदतें बिगाड़ सकती हैं आपकी सेहत
25/03/2017
वैसे तो लोग अपने खाने के मैन्यू का बहुत ख्याल रखते हैं। अच्छी सेहत और फिट रहने के लिए जिम, डाइटिंग और योगा करते हैं। लेकिन अनजाने में खाने के बाद की गई कुछ गलत आदतों पर ध्यान नहीं दिया जाता। जिससे हमारी सारी मेहनत बर्बाद हो जाया करती है। सही जानकारी ना होने के कारण इन आदतों से आपके शरीर को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जितना जरूरी अच्छा भोजन करना है, उतना ही पोषक तत्वों का शरीर को लगना और खाने का सही तरह से पाचन है। अनजाने में की गई कई गलतियों का असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। जिससे कई बीमारी हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतें जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं…
खाते समय पानी करे अवॉयड
अकसर लोग खाते वक़्त या खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपनी आदत तुरंत बदल दें क्यूंकि ऐसा करने से आपकी ऐसा करने से पाचन तंत्र कमजोर होता है और कब्ज की शिकायत संभव है। सही मायनों में, खाने से आधा घंटे पहले और खाने के एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। ध्यान रखें कि खाने से तुरंत पहले भी पानी पीने से पाचन शक्ति कमजोर होती है।
खाने के बाद आराम को कहें बाय-बाय
अक्सर लोग ओवरईटिंग के शिकार होने के बाद लेट जाते हैं, आराम फरमाते हैं। लेकिन मालूम हो यह आदत आपके शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि भोजन को पचने में समय लगता है, ऐसे में खाने के तुरंत बाद बिल्कुल नहीं सोएं। इससे आपकी पाचन क्रिया पर गलत प्रभाव पड़ता है, साथ ही मोटापा भी बढ़ता है।
खाने के बाद नहाने को नो-नो
बहुत से लोगों की आदत होती है खाने के बाद नहाने की। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि खाने के बाद खून का संचार पेट की तरफ ज्यादा होता है। ऐसे में नहाने पर शरीर का तापमान तुरंत बदल जाता है। हाथों-पैरों में खून का प्रवाह बढ़ता है और पेट के आसपास रक्त प्रवाह कम हो जाता है। लगातार ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र कमजोर पड़ सकता है।
चाय और कॉफी का सेवन करें कम
कुछ लोगों को खाने के बाद चाय, कॉफी पीना बेहद पसंद होता है। अगर आपकी भी आदत यही है तो तुरंत इसे चेंज कर दे। खाने के बाद चाय पीना शरीर के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकता है। चाय शरीर में खाने के द्वारा लिए गए पोषक तत्वों को खत्म करता है। वहीं कॉफी में कैफीन होता है, जो आयरन खत्म करता है। खाने के तुरंत बाद चाय, कॉफी पीने से खाने को पचने में परेशानी होती है। इसलिए जितना हो सके कोशिश करें कि खाने के एक घंटे तक चाय या कॉफ़ी ना पिए।
खाने के बाद तुरंत ना टहलें
लोगों में मिथ्या है कि खाने के बाद टहलना सेहत के लिहाज से फायदेमंद है। इसलिए लोग फैट घटाने और भोजन पचाने की एवज में मीलों वॉक के लिए निकल पड़ते हैं। लेकिन जरा संभलकर… खाने के तुरंत बाद वॉक करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। क्योंकि शरीर को खाने के पोषक तत्व लेने में समय लगता है। टहलना ही है तो खाने के आधे घंटे बाद जाएं। लंच के बाद आराम करें और डिनर के आधे घंटे बाद हल्की सी वॉक पर निकलें। वॉक के समय तेज गति से चलने की बजाय धीरे-धीरे घूमें। साथ ही 20 मिनट से ज्यादा ना टहलें।
खाने के तुरंत बाद ना खाएं फल
लगभग अधिकतर घर में खाने के बाद कुछ मीठा खाने की आदत होती हैं। मीठा खाने के लिए लोग फलों का सेवन बेहतर मानते हैं। लेकिन कभी भी खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाने चाहिए। खाने के बाद शरीर को खाना पचाने में समय लगता है। अगर इसी दौरान आप फल भी खा लेते हैं तो वो पेट में ही चिपक जाते हैं। फिर ना तो फल और ना भोजन के पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। इसलिए या तो खाने से दो घंटे पहले फल खाएं या खाने के दो घंटे बाद। सुबह के समय खाली पेट फल खाना सबसे बेहतर माना जाता है ।
ब्रश कीजिए लेकिन थोडा रुककर
बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि दिन में दो बार ब्रश जरूर करना चाहिए। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि खाने के तुरंत बाद ब्रश करना बिल्कुल सही नहीं है। इसलिए हमेशा खाने के कुछ देर बाद ब्रश करें। अगर खाने में खट्टी चीज खाई हो, तो तुरंत ब्रश करने से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है।
POST YOUR COMMENTS