भूख हड़ताल पर बैठे छात्रो को मिला राहुल गांधी का साथ
08/07/2016
हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का साथ मिला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार देर रात हैदराबाद विश्वविद्यालय पहुंचे और विरोध कर रहे छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। 30 जनवरी को रोहित वेमुला का जन्मदिन था। इस अवसर पर इंसाफ की मांग पर अड़े छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए। राहुल गांधी भी इस भूख हड़ताल में छात्रो के साथ शामिल हुए हैं। रोहित वेमुला की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद यह दूसरी बार है, जब राहुल गांधी हैदराबाद विश्वविद्यालय कैंपस में पहुंचे हैं। रोहित वेमुला के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए।
आपको बता दिया जाये कि रोहित वेमुला की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद से कांग्रेस मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के साथ केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रय के इस्तीफे की मांग कर रहे है। इसके साथ पार्टी की मांग है कि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अप्पा राव को उनके पद से हटा दिया जाए। वही दूसरी तरफ हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति छु्ट्टी पर चले गए हैं। उनके स्थान पर रसायन विभाग के प्रोफेसर पेरियास्वामी को वाइस चांसलर बनाया गया है। वरिष्ठता क्रम में प्रोफेसर श्रीवास्तव के बाद पेरियास्वामी का ही नंबर है। हालांकि राहुल गांधी विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने स्मृति ईरानी के खिलाफ नारेबाजी भी की। लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
POST YOUR COMMENTS