फ़िल्मफ़ेयर: साल की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म रही ‘बाजीराव मस्तानी’ और रणबीर सिंह बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
16/01/2016
शुक्रवार रात को 61वें फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड की घोषणा की गई. संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को साल की सबसे बेहतरीन फ़िल्म का फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है. फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड में फ़िल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पीकू’ की धूम रही. अभिनेता रणबीर सिंह को फ़िल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और साथ ही इसी फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को इसी फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया. ‘बाजीराव मस्तानी’ में काशीबाई का किरदार निभा रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी इसी फ़िल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड से नवाजा गया. फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में मस्तानी का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला.
हालांकि दीपिका पादुकोण ये अवॉर्ड फ़िल्म ‘पीकू’ में पीकू का किरदार निभाने के लिए दिया गया. क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड भी फ़िल्म ‘पीकू’ को ही दिया गया है. वहीं फिल्म पीकू के लिए ही अभिनेता अमिताभ बच्चन को क्रीटिक्स च्वाइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया. फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड में क्रिटिक्स च्वॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ‘कंगना रनौत’ को दिया गया. वही फ़िल्म ‘मसान’ के लिए नीरज घायवन को साल के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया है. इस मौक़े पर बीते ज़माने की जानी मानी अभिनेत्री मौसमी चटर्जी को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
POST YOUR COMMENTS