पीएम मोदी के जन्मदिन पर तीन गिनेस रेकॉर्ड बनने की है उम्मीद…
16/09/2016
17 सिंतबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 66वां जन्मदिन है। इस बार पीएम अपना जन्मदिन गुजरात के नवसारी में मनाएंगे। उनके जन्मदिन पर हर बार की तरह ही कुछ खास होने वाला है।
17 सिंतबर को नवसारी में होने वाले इस कार्यक्रम में तीन गिनेस वर्ल्ड रेकॉर्ड और एक नैशनल रेकॉर्ड के बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस कार्यक्रम को गुजरात सरकार द्वारा आयोजित किया जायेगा और इस कार्यक्रमों में 11,223 दिव्यांगों को 17,000 सहायक उपकरण बांटे जाएंगे। ऑर्गनाइजरों का उद्देश्य व्हीलचेयर पर सबसे ज्यादा लोगों के साथ कोई लोगो या तस्वीर बनाने का होगा। ऐसा ही गिनेस रिकॉर्ड 2010 में अमेरिका के नाम है जहां 346 व्हीलचेयर के साथ रेकॉर्ड बना था। मोदी के जन्मदिन पर 1000 लोग व्हीलचेयर पर होंगे जो एक नया रेकॉर्ड बनाएगा।
इसके साथ ही 1000 ऐसे लोग सुनने की शक्ति खो चुके है उन्हें कान की मशीन दी जाएगी। ऐसा ही रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम पर है। एक नया रेकॉर्ड बनाने के लिए 1500 ऑइल लैंप एक ही जगह पर एक साथ जलाए जाएंगे। गिनेस के अधिकारी भी इन रेकॉर्डों की निगरानी के नवसारी में होने वाले कार्यक्रम में शामलित होंगे।
इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल ओ. पी. कोहली, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावर चंद गहलोत और केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे। 17 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में 11 हजार से अधिक दिव्यांगों को करीब 10.7 करोड़ रुपये के नि:शुल्क सहायक उपकरण तथा प्रमाण पत्र आदि दिए जाएंगे।
POST YOUR COMMENTS