घी के सेवन से होते है अनेक फ़ायदे
16/01/2016
अधिकतर लोग घी का सेवन केवल स्वाद के लिए करते हैं लेकिन इसके बहुत फायदे भी हैं जिनसे आप नहीं जानते होंगे। घी दिल की बीमारियों को दूर करता है। घी में सीएलए यानी वो फैटी एसिड होता है जो आपको मधुमेह और दिल की बीमारियों से बचाता है। घी खाना पचाने में मदद करता है। बुटेरिक एसिड घी में शामिल होता है जो अंतड़ियों के सेल्स को पोषण देता है। घी पेट की जलन भी कम करने में भी सहयता करता है।
घी का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए जरुरी होता है क्योंकि घी में के2 विटामिन होता है जो चेहरे और दांतों के लिए फायदेमंद होता है। इससे होने वाला बच्चा स्वस्थ पैदा होगा और आगे चल कर उसके दांत भी मजबूत निकलेंगे। घी वजन घटाने में भी सहयता करता है। शोध के अनुसार जिन वजनदार लोगों ने 6 महीनों तक घी खाया उनका वजन कम हुआ था। साथ ही यह भी जरूरी है कि नियमित तौर पर व्यायाम भी किया जाए।
केवल इतना ही नहीं, घी बालों के लिए बहुत लाभदायक होता है। ये कंडीशनर की तरह काम कर सकता है। इससे उपयोग से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। ये बालों की रूसी को भी दूर हटाता है। इसके लिए हलके गर्म घी में बादाम का तेल डाल कर उसे मिला ले उसके बाद उस तेल से मालिश करे और फिर इसे 15 मिनट के ऐसे ही छोड़ दे। अब गुलाब जल से बादल धो लें ताकि तेल निकल जाए। इससे बाल खूबसूरत बनेंगे और रूसी खत्म होगी। ये दोमुंहे बालों को भी हटाता है। इसके लिए 3 चम्मच घी लेकर बालों पर उस जगह लगाएं जहां से बाल दो मुंहा हो रहे हैं। 15 मिनट तक छोड़ दे और फिर कंघी कर लें। बाद में शैंपू और हल्के गुनगुने पानी से बाल धो लें।
POST YOUR COMMENTS