ग्रीन टी के फायदे के साथ होते हैं कई नुकसान भी…
07/05/2017
वैसे तो ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अगर वजन कम करना हो तो ग्रीन टी शरीर की चर्बी घटने में मदद करता है और ग्रीन टी का सेवन स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद है। पर कहते है ना किसी भी चीज़ का अत्यधिक सेवन नुकसानदेय होता है। उसी तरह ग्रीन टी ज्यादा पीने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, ग्रीन टी में कैफीन और टेनिन्स की मात्रा पाई जाती है। एक दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी पीना हानिकारक है। इसके ज्यादा सेवन से पेट दर्द, एसिडिटी और सिरदर्द जैसी बीमारियों हो सकती है। अगर आप ग्रीन टी के स्वास्थ्य लाभों का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसे सही समय और सही मात्रा में पीना आवश्यक है।
ग्रीन टी से होने वाले नुकसान
- ज्यादा ग्रीन टी पीना आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है। जिन्हें एसिडिटी की दिक्कत है, वे ग्रीन टी का सेवन ना करें।
- गर्भवती महिलाएं ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी पीने से बचें। इसके ज्यादा सेवन से गर्भपात की नौबत तक आ सकती है।
- जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी बीमारियां हैं, वो लोग ग्रीन टी ना पिएं।
- एनीमिया और डाइरिया की समस्या से परेशान लोग ग्रीन टी नहीं पिएं।
- ग्रीन टी तय मात्रा से अधिक पीने पर किडनी से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
- ज्यादा ग्रीन टी पीने से दिल से जुड़ी बीमारियां आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकती हैं।
- मोतियाबिंद से परेशान लोग भूलकर भी ग्रीन टी ना पिएं। क्योंकि ग्रीन टी से उनकी आंखों पर दबाव पड़ेगा।
- एंटीबायोटिक्स ले रहे लोग ग्रीन टी ना पिएं। क्योंकि कुछ दवाएं ऐसी हैं जिनमें ग्रीन टी का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
ग्रीन टी पीने का सही समय
- कभी भी खाली पेट ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए।
- ग्रीन टी में चीनी और दूध मिलाने की जगह शहद मिलाएं।
- खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीना हानिकारक होता है।
- खाना खाने से आधा घंटा पहले या खाने के 1-2 घंटे बाद ग्रीन टी पिएं।
POST YOUR COMMENTS