गम्भीर के बाद ‘गब्बर’ बने तीसरे बल्लेबाज
07/07/2016
टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज गौतम गंभीर और युवराज सिंह के बाद अब ‘गब्बर’ शिखर धवन ने भी एक नया मुकाम हासिल कर लिया। वह भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए। भारत के गब्बर यानी शिखर धवन अपने स्टायलिश बल्लेबाजी के कारण दुनिया में जाने जाते हैं। पुणे में हुए टी-20 में फेल होने के बाद रांची में वह अपने रंग में नजर आए और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ एक के बाद के हमले किए। अपने बल्ले से शिखर धवन ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया। इस मैच के बाद उन्होंने एक मुकाम हासिल किया। धवन ने मात्र 21 गेंदों का सामना करते हुए फिफ्टी पूरी की। इस शानदार पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। धवन की यह पहली फिफ्टी है। रांची में टी-20 मैच में फिफ्टी लगाकर शिखर धवन ऐसा कारनामा करने वाले भारतीय टीम के तीसरे बल्लेबाज बन गए है। टी-20 मैचो में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वालों में वह भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
अब हम आपको बतायेगे कि, शिखर धवन से पहले टी-20 मैच में तेज मेडन फिफ्टी लगाने वाले दो और बल्लेबाजों ने कितनी गेंद का सामना करके इसे पूरा किय था। इस मामले में भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह पहले स्थान पर हैं। इन्होंने सन् 2007 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 12 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। वर्ल्ड कप के इस मैच में युवराज ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। युवी के अलावा इन बल्लेबाजों में गौतम गंभीर का भी नाम है। श्रीलंका के खिलाफ गौतम गंभीर ने 19 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। इसके साथ ही गौतम गम्भीर भारत के सबसे कम गेंदों में फिफ्टी बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।
POST YOUR COMMENTS