Saturday, 25/3/2023 | 5:57 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment

किरण बेदी के पति का गुड़गांव में हुआ निधन, दामाद ने दी मुखाग्नि

Kiran-Bedi

पूर्व आईपीएस और बीजेपी नेता किरण बेदी के पति ब्रिज बेदी का रविवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। किरण बेदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सबको दी। ब्रिज बेदी लंबे समय से ‌बीमार चल रहे थे और गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में 28 जनवरी से उनका इलाज हो रहा था। उन्हें किडनी में परेशानी थी और सांस लेने में दिक्कत थी। पिछले कई दिनों से ब्रिज बेदी आईसीयू में थे और उनकी हालत बहुत गंभीर थी। उन्होंने अंतिम सांस रविवार को 11 के करीब ली।

अमृतसर में सोमवार सुबह देश की पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी के पार्थिव शरीर को उनके दामाद रुज्बे ब्रुच ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पहली महिला आईपीएस किरण बेदी ने कहा कि उनके पति बृज बेदी का सपना पूरा होगा। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने कहा कि उनके द्वारा संचालित स्कूल के नाम के आगे अब बृज शब्द जोड़ा जाएगा। स्कूल का नाम सिटिजन फोरम विद्या मंदिर है और यहां पर गरीब परिवार के सैकड़ों बच्चे मुफ्त शिक्षा पा रहे हैं। यह स्कूल मास्टर अजीत सिंह के साथ बृज बेदी संभाल रहे थे। सभी मिशन को पूरा किया जाएगा – किरण बेदी ने इस दुख की घड़ी में संयम बरतते हुए लोगों को भरोसा दिया कि स्कूल के साथ-साथ उनके द्वारा चलाए गए हरे एक मिशन को पूरा किया जाएगा। किरण बेदी ने कहा सिटीजन फोरम विद्या मंदिर के लिए किए प्रयासों के मद्देनजर इसके नाम के साथ स्व. बृज बेदी का नाम भी जोड़ा जाएगा।

Advertisment

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2022-23 News18Network | Derben Clove by News18Network Our Partner Indian Business And Mobile Technology