इन जगाहों पर इन्वेस्ट करके पाए एफडी पर ज्याएदा रिटर्न
30/08/2016
उम्मीद लगाई जा रही है कि मानसून खत्म होने के साथ महंगाई भी कम हो सकती है। रिजर्व बैंक की पालिसी के कारण बैंक डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट और घटा सकते हैं। ऐसे में आप इस अवसर का लाभ उठाकर कर बैंक एफडी और पोस्ट ऑफिस एफडी और कॉरपोरेट एफडी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इन स्कीमों पर आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा।
बैंक एफडी
बैंक एफडी बेहतर रिटर्न के लिए सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय आप्शन है। अगर आपने बैंक एफडी में पैसा लगाया हैं तो आज की ब्याज दर के हिसाब से ही मैच्योरिटी डेट पर रिटर्न मिलेगा। मतलब यदि बैंक आने वाले समय में डिपॉजिट रेट घटाते हैं तो भी आप के रिटर्न पर इसका असर नहीं होगा।
बैंक | पीरिएड | इंटरेस्ट |
एसबीआई | 3 से 5 साल | 7 |
पीएनबी | 2 से 5 साल | 7.2 |
एचडीएफसी | 3 से 5 साल | 7.5 |
आईसीआईसीआई | 390दिन से 5 साल | 7.5 |
पोस्ट ऑफिस एफडी
बैंक एफडी के जैसा ही पोस्ट ऑफिस एफडी भी है और छोटे शहरों में तथा गाँव के इलाको में बैंक का नेटवर्क कमजोर होने के कारण वहां के लोग पोस्ट ऑफिस एफडी ज्यादा कराते है। पोस्ट ऑफिस एफडी पर बैंक एफडी की तुलना में थोड़ा अधिक ब्याज मिलता है।
पीरिएड | इंटरेस्ट |
1 साल | 7.1 |
2 साल | 7.2 |
3 साल | 7.4 |
5 साल | 7.9 |
कॉरपोरेट एफडी
कुछ कंपनियां भी एफडी स्कीम चलाती हैं। ताकि उस स्कीम से मिलने वाले पैसो को जुटा कर अपने बिज़नस में कारोबार बढाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए कंपनियों को सरकार से अनुमति लेनी होती है। ये कंपनियां बैंक एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज देती है इसलिए बैंक के बजाये उनकी एफडी स्कीम में इन्वेस्ट करे।
स्कीम | इंटरेस्ट |
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस एफडी स्कीम | 8 से 11.79 |
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस उन्नति स्कीम | 8.25 से 11. 42 |
महिन्द्रा फाइनेंस समृद्धि स्कीम | 8.45 से 10 |
डीएचएफएल आश्रय एफडी स्कीम | 8.5 से 8.9 |
POST YOUR COMMENTS